मैनपुरी – जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु शासन के निर्देशों के कम में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस दि. 05 अप्रैल को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तहसील सदर में उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से समय से तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी तहसील कुरावली में एवं अपर जिलाधिकारी तहसील भोगांव में जन समस्याएं सुनेंगे।