ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न समता, समानता के प्रतीक डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट अयोध्या पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मालार्पण करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा में कहां की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने भारत को विश्व का सर्वोत्तम संविधान दिया है सभी देशवासियों को समता समानता के साथ जीने का अधिकार दिया है पूरा भारत देश डॉ भीमराव अंबेडकर जी का ऋणी है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, विवेक पटेल, रविंद्र मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।