रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत
अयोध्या*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या जिले में चेत नरायन सिंह को जिलाध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष पद पर सुनील कृष्ण गौतम की नियुक्ति की।नव नियुक्त दोनों अध्यक्षों ने अपने साथियों और गाजे बाजे के साथ जाकर बजाज स्थित पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री का आशीर्वाद लिया। नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों का स्वागत करते हुए डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि नव नियुक्त दोनों अध्यक्ष निःसंदेह अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शीर्ष नेतृत्व की भावनाओं के अनुरूप जिला व महानगर में कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। जिला व महानगर संगठन को आम आदमी की समस्याओं से अपने को जोड़कर और उनकी समस्याओं को उचित पटल पर मजबूती के साथ उठाकर संगठन का विस्तार करने का प्रयास करना चाहिए। संगठन का विस्तार और मजबूती तभी होगा जब पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा नए सदस्यों का संगठन में निरंतर प्रवेश होना चाहिए।