मैनपुरी – डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पड़रिया में प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ0 एसपी सिंह के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘शिक्षा में लैंगिक समानता’ विषय पर गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता जय प्रकाश यादव राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रहे। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही आधी आबादी को सामानता का दर्जा देते हुए भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। विश्वविद्यालय एवं हाई क्वालिटी एजुकेशन में लड़कियों की भागीदारी कम है। यह चिंता जनक है। आधी आबादी के शैक्षिक स्तर में सुधार की परम आवश्यकता है। शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त होना होगा। पुरुष एवं स्त्री एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों में समानता होनी चाहिए। प्राचीन काल का उदाहरण देते हुए उन्होंने प्राचीन विदुशी महिलाओं आपला, घोषा, गार्गी, विश्वारा,आदि के विषय में महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ समाज एवं राष्ट्र का विकास भी जुड़ा है। अतः शिक्षा के माध्यम से ही यह संभव होगा। अच्छे जीवन के लिए शिक्षा की परम आवश्यकता है। प्राचार्य डाँ0 एस पी सिंह ने कहा कि लैंगिक समानता के अंतर्गत भेदभाव दूर करना होगा, सम्मान देना होगा, समानता का व्यवहार लाना होगा। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा के चौमुखी विकास में योगदान पर बल दिया। श्री जितेंद्र पाठक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज एवं राष्ट्र मजबूत होगा। डाँ0 तनु जैन ने कहा कि वालिका एवं महिलाएं मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होगी, तभी आगे बढ़ेंगी। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर श्री जितेंद्र पाठक श्री जग जीवन राम श्री प्रमोद कुमार डाँ0 विजय आनंद गौतम, शिवनंदन सिंह अरुण कुमार महाविद्यालय के छात्र छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी मौजूद रहे।