indiatimes7.com

Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी में 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा

मैनपुरी में 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा

मैनपुरी- अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमल सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दि. 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विहित आपराधिक विद्युत, जल, दूरभाष एवं जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित मामलों में सम्बन्धित प्रकरणों के साथ-साथ आवश्यकतानुरूप सभी सुलह वाद, उपभोक्ता फोरम वादों, चकबंदी वादों, मध्यस्थ प्रकरणों, नगर पालिका, नगर निगम टैक्स वसूली मामलों आदि को नियत व निस्तारित करने पर बल दिया जायेगा। उन्होने समस्त विभागों के अधिकारियों से कहा है कि दि. 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत करें तथा नियत मामलों की सूची कार्यालय में प्रेषित करें, जिससे सूचना राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular