अमानीगंज/अयोध्या ( मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) अमानीगंज बाजार में स्थित अध्यक्ष के निजी प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन किया गया और व्यापार मंडल के अध्यक्ष और व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारीगणो के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया वही मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारीगण द्वारा सर्वसम्मत से व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ कसौधन को मनोनीत किया गया तथा मीटिंग में पहुंचे थाना अध्यक्ष खंडासा विवेक कुमार सिंह ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि बाजार के व्यवसाईयों की हर समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। और वही पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह का भी माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया
वही दूसरी तरफ भरत लाल कसौधन, राकेश गुप्ता, रोहित कसौधन को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया, राधा मोहन कसौधन को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया और राजेंद्र कुमार कसौधन, राममिलन कौशल को मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया, विजय चौरसिया, सूर्य मंदिर कौशल को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया, विष्णु गुप्ता, अरुण कुमार कसौधन को प्रचार मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया वहीं कई वर्षों से लगातार रहे कोषाध्यक्ष के पद पर प्रेम कुमार कसौधन को नियुक्त किया गया है। वही कोषाध्यक्ष ने कहा की हमारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ कसौधन युवा नेता तेज तर्रार एंव संघर्ष शील कर्मठ एवं जुझारू अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वही व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ कसौधन ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको मैं अपने पद के दायित्व का निर्वहन करते हुए खरा उतरूंगा और बाजार वासियों की हर समस्या के निदान के लिए हमेशा सदैव तत्परता के साथ खड़ा मिलूंगा। व इस शुभ अवसर पर सरवन कुमार कसौधन, माता फेर कसौधन, साकेत कसौधन, दिनेश कसौधन, राम जी गुप्ता, ललित, राहुल कौशल, बृजेश, रमेश चंद्र सोनी आदि लोग मौजूद रहे।