indiatimes7.com

Homeमैनपुरीसमाजवादी लोहिया वाहिनी ने पी डी ए युवा पंचायत सभा का...

समाजवादी लोहिया वाहिनी ने पी डी ए युवा पंचायत सभा का किया आयोजन

मैनपुरी कुरावली क्षेत्र में समाजवादी लोहिया वाहिनी ने जनता के बीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने जनता को संबोधित कर बीजेपी पर खूब बरसे।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र मोहल्ला पठानान की चौपाल मैदान में समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा पी डी ए युवा पंचायत सभा का कार्यक्रम हुआ। लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने कार्यक्रम के सभा अध्यक्ष मोहम्मद उमर जी,  खालिद खां, और नगर अध्यक्ष अब्दुल नवी को अंग वस्त्र और फूल मालाओं से सम्मानित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तो वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व नगर अध्यक्ष हारून अली ने अपने संबोधन में पी डी ए को मजबूत करने का आग्रह किया। लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर खूब बरसे और जनता से झूट बोलने, धोका देने और सविधान को कमजोर करने की बात कही। इस कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष मुहम्मद उमर, महाराज सिंह शाक्य, (जिला पंचायत) सतीश यादव, नीलम यादव, वसीम अल्वी, अनुभव राठौर, अब्दुल नवी (छुट्टन अंसारी) सपा नगराध्यक्ष, पूर्व नगराध्यक्ष हारुन खान, मुफीद मंसूरी, मनोज गुप्ता, रेहान उल्ला खान (सोनी), रोहन सिंह शाक्य, मनीष कुमार, उपेंद्र यादव, अंकित एडवोकेट, बालेंद्र सिंह, लोहिया सुरजीत वीरेंद्र सिंह, अंसार फारूकी, साकिर कुरेशी, रवि गुप्ता, शिवम यादव जिपं सदस्य, नजीर अंसारी व दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। जनता ने भी बड़ी तादाद में आ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पी डी ए की पंचायत सभा का हिस्सा बने।

जनता संबोधन में क्या कुछ कहा

लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। समाजवादी द्वारा प्रदेश में हुए विकास के कार्यो को गिनाते हुए पी डी ए की खूबियां गिनाई। तो वही बी जे पी पर बरसते हुए वोट काटने और डराने धमकाने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग के मसले पर पक्ष पात कर एक तरफा कार्यवाही करने का भी आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular